{"_id":"6557cb720edaafbeae0f82ed","slug":"hearing-in-the-contempt-case-filed-against-azam-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-284988-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आजम खां खिलाफ दर्ज अवमानना के मामले में 28 नवंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आजम खां खिलाफ दर्ज अवमानना के मामले में 28 नवंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
मुरादाबाद।
पूर्व सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज अदालत के आदेशों की अवमानना के मामले में शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल के कारण गवाह पेश नहीं हो सका। अब अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।
विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि आजम खां के खिलाफ दर्ज अदालत के आदेशों की अवमानना के मामले की सुनवाई लघु वाद न्यायाधीश एमपी सिंह की अदालत में की जा रही है। इस मामले में आजम खां की ओर से अपने बचाव में बतौर गवाह प्रस्तुत किया जाना था, लेकिन शुक्रवार को वकीलों की हड़ताल के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले में सुनवाई के लिए 28 नवंबर नियत करते हुए बचाव पक्ष को शेष गवाह प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।