{"_id":"630d093eced92568e65e4b24","slug":"hearing-in-the-case-of-jayaprada-on-12-september-city-news-mbd439358371","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले की सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले की सुनवाई टली
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। न्यायिक अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण सोमवार को सुनवाई टल गई। अब इस 12 सितंबर को सुनवाई होगी।
कटघर थानाक्षेत्र स्थित मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। आरोप है समारोह में मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाइयों ने जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में सपा विधायक आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां व आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में आरोप तय हो चुके हैं। पत्रावली एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में पेश की गई।
विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि उक्त मुकदमे में सोमवार को वादी पक्ष की ओर से गवाही की जानी थी, लेकिन न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से मुकदमे में सुनवाई नहीं हो पाई। अब 12 सितंबर की तारीख लगा दी गई है। इसी तारीख पर गवाहों को भी तलब किया गया है । संवाद