{"_id":"63f3d2e146cc2ab07d09d2c6","slug":"hearing-in-sapna-chowdharys-case-adjourned-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-61711-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: सपना चौधरी के मामले में सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: सपना चौधरी के मामले में सुनवाई टली
विज्ञापन
मुरादाबाद। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ चल रहे वाद में अधिवक्ताओं की हड़ताल के कारण सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अदालत ने सुनवाई के लिए 29 मार्च की तारीख लगा दी है।
सपना चौधरी 11 जून 2019 मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। कार्यक्रम में दर्शक की भीड़ बेकाबू हो गई थी। जिस कारण पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। लाठीचार्ज में कई दर्शक चोटिल भी हुए थे।
इसके अलावा देर रात तक डीजे भी बजाया गया था और सरकारी धन का दुरुपयोग भी हुआ था। पूरा शहर जाम हो गया था इस मामले में डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी व आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिविल लाइंस थाने और एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर उन्होंने अपने अधिवक्ता सचिन कश्यप के माध्यम से सपना चौधरी व आयोजकों पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में वाद दायर किया था। जिसकी सुनवाई एसीजेएम-दो की अदालत में चल रही है।