फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in Chhajalat case will be held on December 17

छजलैट प्रकरण में 17 दिसंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Chhajalat case will be held on December 17
मुरादाबाद। अदालत में सपा नेताओं के विरुद्ध चल रहे मुकदमे में मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन

छजलैट थानाक्षेत्र के 13 साल पुराने मामले में वादी पक्ष की ओर से गवाही की जा रही है। मामला रामपुर के सपा संासद आजम खां से जुड़ा है। सपा सांसद एक समारोह में शामिल होने के लिए अपनी कार से जा रहे थे। छजलैट में वाहन चेकिंग के दौरान उनकी कार को रोक लिया गया था। आरोप है कि वाहन के कागजात चेक किए जाने को लेकर आजम खां नाराज हो गए थे। इस दौरान आसपास के जनपद के अन्य सपा नेता भी मौके पर आजम खां के समर्थन में पहुंच गए थे। सपा नेताओं पर जनता को भड़काने और मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप लगा था। इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए (स्पेशल कोर्ट) में चल रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में मंगलवार को गवाह तलब किया था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से मुकदमे में सुनवाई नही हो सकी। अदालत में अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed