फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in CA Shwetabh Tiwari murder case will be held on December 21.

Moradabad News: सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में 21 दिसंबर को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Hearing in CA Shwetabh Tiwari murder case will be held on December 21.
मुरादाबाद। शहर के बहुचर्चित सीए हत्या कांड और विहिप नेता पर हुए जानलेवा हमले की सुनवाई मंगलवार को टल गई। न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मुकदमे की सुनवाई अब 21 दिसंबर होगी।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में 15 फरवरी को सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी शालिनी तिवारी ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने ललित कौशिक समेत उसके सहयोगी केशव सरन शर्मा और खुशवंत सिंह को आरोपी बनाते हुए जेल भेज दिया था। वही दूसरा मुकदमा विहिप के महानगर सहमंत्री संतोष पंडित के ऊपर हुए जानलेवा हमला करने के आरोप में मझोला में 12 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें ललित कौशिक एवं अन्य को आरोपी बनाया गया था। दोनों ही मुकदमों की सुनवाई अब एडीजे 14 मनीष कुमार की अदालत में की जा रही है। जिला शासकीय अधिवक्ता नितिन गुप्ता और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण मुकदमों की सुनवाई नहीं हो पाई। अब इन दोनों ही मुकदमों की सुनवाई के लिए 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article