फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing for Azam Khan Bail application to be held on November 27th

आजम खां की जमानत अर्जी पर 27 नवंबर को होगी सुनवाई, गिरफ्तारी पर रोक जारी

Thu, 24 Oct 2019 03:37 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 24 Oct 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Hearing for Azam Khan Bail application to be held on November 27th
आजम खां - फोटो : amar ujala

रामपुर के मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के वीसी मोहम्मद आजम खां के खिलाफ किसानों द्वारा दर्ज की गई 27 एफआईआर के खिलाफ दायर की गई चुनौती याचिका पर 27 नवंबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि कोर्ट ने पहले से ही आजम खां और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। 

विज्ञापन


सांसद आजम खां की याचिका पर सुनवाई करते हुए गुरुवार को न्यायमूर्ति मनोज मिश्र और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खण्डपीठ ने अगली तारीख दी। कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिका पर जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि चुनाव के दौरान दर्ज पांच एफआईआर में गिरफ्तारी पर अग्रिम जमानत देने की मांग करते हुए भी आजम खां ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। यह एफआईआर भाजपा नेता जयाप्रदा ने चुनाव में धांधली करने और धार्मिक भावना भड़काने के आरोप लगाते हुए दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति डीके सिंह ने पांच नवंबर को सुनवाई के लिए अर्जी पेश करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed