फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heard farmers' grievances at the *chaupal* and assured their resolution.

Moradabad News: चौपाल में सुनीं किसानों की समस्याएं, निस्तारण का दिया आश्वासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Heard farmers' grievances at the *chaupal* and assured their resolution.
कांठ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से क्षेत्र के गांव सदरपुर कोठी में चौपाल आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

चौपाल की शुरुआत मुख्य अतिथि सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के उपाध्यक्ष मास्टर धर्मपाल सिंह बिश्नोई ने की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण भी किया और सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही सिंचाई संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने ऊर्जा बचाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक वाहनों और सौर ऊर्जा के महत्व का महत्व भी बताया। किसानों की समस्याओं का भी मौके पर निस्तारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान चौधरी राजवर्धन सिंह और संचालन जूनियर इंजीनियर वीरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान हरीराज सिंह, सौरभ चौधरी, देवराज प्रजापति, ओमपाल सिंह, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद खुर्शीद, देव कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, राजवीर सिंह, शीशपाल, केशव कुमार, बिजली निगम से देशराज सिंह, बेलदार गोविंद सिंह, विनीत शर्मा, दीपक कुमार, नरेश कुमार व राजपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed