फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heaps of garbage pile up on Mundia Raja link road, Panchayat department indifferent

Moradabad News: मुंडिया राजा संपर्क मार्ग पर लगे कूड़े के ढेर, पंचायत विभाग उदासीन

Sat, 02 May 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 02 May 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Heaps of garbage pile up on Mundia Raja link road, Panchayat department indifferent
बिलारी। ब्लॉक के मुंडिया राजा गांव में संपर्क मार्ग पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं लेकिन पंचायतराज विभाग यह ढेर हटाने को लेकर उदासीन नजर आ रहा है। मुंडिया राजा गांव से लोकनिर्माण विभाग की जो सड़क मीरापुर माफी गांव होते हुए कुंदरकी जलालपुर संपर्क मार्ग तक जा रही है उसी सड़क पर मुंडिया राजा गांव की आबादी के उत्तर पूरब में तालाब के किनारे ऊंचे कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े के ढेर से सड़क का आधा हिस्सा ढक गया है। ऐसी स्थिति में लोग मजबूरन आधी सड़क पर होकर ही निकल रहे हैं। पंचायतराज विभाग द्वारा अप्रैल माह में प्रत्येक गांव में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की आबादी के रास्तों, आबादी की सड़कों और नालियों की विशेष सफाई कराई गई लेकिन सफाई अभियान में लगे कर्मचारियों की नजर दो विकासखंडों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर लगे कूड़े के ऊंचे ढेर पर नहीं गई। किसान नेता चौधरी हरपाल सिंह का कहना है कि सड़क पर लगे कूड़े के ढेर को तत्काल हटवाने के लिए उचित कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed