फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Health Watch: Sugar is increasing bone disease young age, doctors said- young must sit in the sun

हेल्थ वाच: शुगर भी बढ़ा रही कम उम्र में हड्डी का मर्ज, चिकित्सक बोले- हर दिन एक घंटे धूप में जरूर बैठें युवा

Mon, 03 Feb 2025 05:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 05:39 PM IST
सार

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अक्षत गोयल के अनुसार, नवजात बच्चों और बुजुर्गों के लिए धूप लेना बेहद फायदेमंद है। हर दिन दोपहर 12 से 2 बजे तक धूप सेंकना हड्डियों को मजबूत रखता है और दवाओं की जरूरत कम करता है।

विज्ञापन
Health Watch: Sugar is increasing bone disease young age, doctors said- young must sit in the sun
डाॅ. अक्षत गोयल - फोटो : संवाद

विस्तार

अब मौसम बदल रहा है, जरूरी है कि छोटे बच्चे व बुजुर्ग हर दिन धूप जरूर सेंके। इससे हड्डियां कमजोर नहीं होंगी। जो जरूरी तत्व शरीर को नियमित धूप से मिल सकते हैं, उनके लिए करीब छह माह दवा खानी पड़ेगी। दोपहर 12 से दो बजे तक धूप सेंकने का सही समय है। यह सलाह शहर के हड्डी रोड विशेषज्ञ डॉ. अक्षत गोयल ने दी है। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि नवजात बच्चों की हड्डियां मजबूत करने के लिए उन्हें छह माह तक ड्रॉप दी जाती है। यदि हर दिन धूप में बैठाया जाए तो इस दवा की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी तरह बुजुर्ग धूप सेंकने के साथ कुछ हल्के-फुल्के व्यायाम लगातार करके दर्द की दवाओं से बचे रह सकते हैं।
विज्ञापन


डायबिटीज के कारण भी जोड़ों की समस्या बढ़ रही है, इसलिए नियमित व्यायाम दोनों समस्याओं को दूर करने के लिए जरूरी है। डॉ. गोयल ने मरीजों के सवालों के जवाब भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : मेरी उम्र 48 वर्ष है। अंगड़ाई लेने व पोजिशन चेंज करने पर कमर में कट-कट की आवाज आती है। इसका क्या कारण हो सकता है और उपाय क्या है। - अमित अग्रवाल, मानसरोवर कॉलोनी 
जवाब : पीठ की मांसपेशियों में अकड़न के कारण ऐसा हो सकता है। आपको पीठ की मांसपेशियों के कुछ व्यायाम जैसे भुजंग आसन आदि नियमित रूप से करने चाहिए।

सवाल : मेरी उम्र 25 वर्ष है। पांच माह पहले डिलीवरी हुई थी। अब मेरे कूल्हों और टांगों में दर्द रहता है। इसके लिए क्या करना चाहिए। कृपया कोई उपाय बताएं। - हरिप्रिया शास्त्री, विवेक विहार 
जवाब : आगे की ओर झुकने से बचें। भारी वजन न उठाएं। अपने आहार में पानी और फलों का सेवन बढ़ाएं। 

सवाल : मेरी उम्र 76 वर्ष है। घुटनों में काफी दर्द रहता है। उकड़ू बैठने में समस्या होती है और बैठकर खड़े होने में भी दर्द होता है। कभी-कभी पैरों पर सूजन भी आ जाती है, क्या करूं। - महावीर सोलंकी, बुद्धि विहार 
जवाब : जमीन या कम ऊंचाई वाले फर्नीचर पर बैठने से बचें। सीढि़या चढ़ने से परहेज करें। स्थिर साइकिलिंग व्यायाम करें। आपको अपने घुटनों की जांच किसी ऑर्थोपैडिक डॉक्टर से करवानी चाहिए। 

सवाल : मेरी उम्र 50 वर्ष है। मुझे 13 साल से डायबिटीज है। अब एक माह से मेरे दाहिने कंधे में काफी दर्द है। हाथ पूरा ऊपर नहीं उठ पाता है। हालांकि सूजन नहीं है लेकिन दर्द महसूस होता है। क्या करना चाहिए। - अशोक वर्मा, लाइनपार 
जवाब : ब्लड शुगर के स्तर को सख्त नियंत्रण में रखें। भारी वजन उठाने से बचें। अपने कंधे की संपूर्ण जांच के लिए हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ के पास जाएं।

सवाल : मेरी उम्र 32 वर्ष है। तीन-चार माह पहले मुझे चिकनगुनिया हुआ था। इसके बाद से मेरे पैरों के जोड़ों में दर्द रहता है। ज्यादा चलने पर दर्द और थकान जल्दी महसूस होने लगती है। इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए।  - सुमित कुमार, कृष्ण कुंज कॉलोनी 
जवाब : सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पानी और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं। नियमित रूप से जॉगिंग और व्यायाम करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed