फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He killed those who raised him

Moradabad News: जिन्होंने पाला, उन्हीं को मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
He killed those who raised him
मुरादाबाद। साहिल ने जिनकी अंगुली पकड़कर चलना सीखा, उनका ही बेरहमी से कत्ल कर डाला। दादी और बुआ की हत्या करते हुए उसके हाथ तक नहीं कांपे, लेकिन अब वह अपने किए पर पछता रहा है। थाने में वह बार-बार कर रहा था कि यह मुझसे क्या हो गया। अब भगवान मुझे माफ नहीं करेंगे। मैंने कई रिश्ते खो दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरोज शर्मा और ओमप्रकाश शर्मा के बेटे नरेश शर्मा ने मझोला क्षेत्र के लाइनपार निवासी बीना से शादी की थी। दस साल पहले दोनों की बीमारी के चलते माैत हो गई थी। दंपती का इकलाैता बेटा साहिल उर्फ सोनू है।साहिल बचपन से ही अपनी दादी और बुआ के साथ रहता था। दोनों ने ही साहिल की परवरिश की। माता-पिता की माैत के बाद साहिल को बुआ और दादी ने ही संभाला था। सरोज के पति की 20 साल पहले माैत हो गई थी। तब से सरोज शर्मा को पेंशन मिलती थी।
विज्ञापन

पेंशन के ही 35 हजार रुपये से घर का खर्च चलता था। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि साहिल की मां बीना को मायके से एक प्लाॅट मिला था। जिसे बेचने के बाद कुछ रुपये मिले थे। साहिल उन्हीं रुपयों से ऑटो खरीदना चाहता था, लेकिन बुआ और दादी चाहती थीं कि वह गाजियाबाद जाकर कोई काम धंधा करे। यहां रहकर वह दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में ही रहता था। जिसे बचपन से पाला था, उसका भविष्य खराब होता देखना दादी और बुआ को नहीं भा रहा था। इसलिए वह उसे ऑटो खरीदने के लिए पैसे नहीं दे रही थीं, लेकिन साहिल के सिर पर ऐसा जुनून सवार हुआ कि दोनों को ही मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
दो हत्याएं हो गईं पड़ोसियों को नहीं लगी भनक
रेलवे हरथला कॉलोनी में मां-बेटी की हथौड़े से हमलाकर हत्या कर दी गई, लेकिन पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। किसी ने मां-बेटी की चीखें नहीं सुनीं। शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम पहुंचे तब पड़ोसियों को मां-बेटी की हत्या का पता चला कि सरोज शर्मा के पोते साहिल ने ही हत्याकांड को अंजाम दिया है। इसके बाद कॉलोनी के लोग सहम गए। सरोज शर्मा के घर के बाहर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के मकानों की छतों से लोग पुलिस कार्यवाही को देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed