फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Have the six children missing from the district become victims of human trafficking

भाजपा का 2024 चुनाव में देश से होगा सफाया : पटेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Have the six children missing from the district become victims of human trafficking
मुरादाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वालों की पार्टी है। 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरे देश से सफाया हो जाएगा। पार्टी के चक्कर का मिलक स्थित कार्यालय में आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने घोसी के विधायक दारा सिंह चौहान को लालच देकर या धमकाकर इस्तीफा दिलाया था। इस कारण जनता नाराज हो गई।
विज्ञापन

सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के नए प्रत्याशी को 40 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा कहीं टिक नहीं पाएगी। घोसी का उप चुनाव एक उदाहरण है। गठबंधन के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्णय लेंगे। 2022 के चुनाव में मुरादाबाद से सपा के पांच विधायकों ने जीत दर्ज की थी। नगर निकाय चुनाव में सपा ने अच्छा प्रदर्शन किया था। सिर्फ नगर निगम चुनाव में आपसी कमियों के चलते पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा। पार्टी में कुछ मतभेद सामने आए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष डीपी यादव से बातचीत कर मतभेद दूर कराए जाएंगे।
विज्ञापन


2022 में भाजपा ने की थी साजिश
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2022 में भाजपा ने साजिश कर काफी मतदाताओं के नाम कटवाए थे। इस मामले में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से शिकायत थी। बताया था कि 2019 के चुनाव में 18 हजार लोगों ने वोट दिया था लेकिन 2022 के चुनाव में उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। इस साजिश से कार्यकर्ताओं को आगाह किया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर, मोहल्ले और विधानसभा स्तर पर जीते और हारे हुए प्रत्याशी मतदाताओं को सूची से जोड़ने की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कोई वादा पूरा नहीं किया
प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 90 दिन में महंगाई दूर करने, प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दोनों वादे पूरे नहीं किए। इसके अलावा किसानों की आय को दोगुना करने और एमएसपी बढ़ाने का भी काम नहीं किया। एमएसपी पर आंदोलन के दौरान 1 हजार किसान शहीद हो गए। भाजपा का चरित्र दोहरा है। टमाटर किसान के हाथ से जाने पर बिचौलिए ने 200 रुपये किलो तक बेचा। अरहर 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। भाजपा समाज में विष वमन कर लोगों का वोट लेती रही है। प्रदेश में एक लाख 71 हजार बूथ हैं। सपा के लोग प्रत्येक बूथ पर 10 से 20 वोट देकर भाजपा को शिकस्त देंगे। सपा का किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है। इस दौरान सांसद डाॅ. एसटी हसन, विधायक कमाल अख्तर, मो. फहीम, जिलाध्यक्ष डीपी यादव, शानू, शिरीगुल, तुंगीश यादव आदि मौजूद रहे।


गामा से मिलने घर गए
प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी के प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन उर्फ गामा से मुलाकात करने के लिए शनिवार सुबह उनके घर पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सचिव बनने पर बधाई देने के साथ दुर्घटना में घायल सचिव का हाल जाना और गामा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान इकबाल अंसारी, कुशल यादव, जहन उल्ला खां, भूरा कु्रैशी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed