{"_id":"5fa642108ebc3e9c03341445","slug":"hasin-jahan-another-big-allegation-against-family-of-cricketer-mohammad-shami-in-amroha","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिजनों पर हसीन जहां का एक और बड़ा आरोप, पढ़ें क्या है ये नया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के परिजनों पर हसीन जहां का एक और बड़ा आरोप, पढ़ें क्या है ये नया मामला
Sat, 07 Nov 2020 12:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने ससुरालियों पर वोटर लिस्ट से नाम कटवाने की साजिश करने का आरोप लगाया है। हसीन जहां का दावा है कि इस संबंध में ससुरालियों ने बीएलओ से सिफारिश की है। इस संबंध में हसीन जहां डीएम से शिकायत करेंगी। कहा कि शमी की पत्नी होने के नाते उनके पैतृक गांव में मेरा वोट है।
करीब दो साल पहले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर संजीदा इल्जाम लगाए थे। हसीन ने पहले शमी पर अश्लील चैट और दूसरी लड़कियों से संबंध बनाने के आरोप लगाया था।
बाद में प्रताड़ना, मारपीट करने के आरोप लगाए। यहीं नहीं शमी पर जान से मारने, बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
इसी बीच हसीन जहां अपनी बेटी के साथ ससुराल आई थी, लेकिन उन्हें घर में दाखिल नहीं होने दिया था। वहीं, हसीन जहां ने लोकसभा चुनाव में कोलकाता से अपनी ससुराल सहसपुर अलीनगर आकर मतदान किया था।

हसीन जहां का आरोप है कि शमी के परिजन गांव की वोटर लिस्ट से उनका नाम कटवाने की साजिश कर रहे हैं। सुनवाई नहीं होती तो वह चुनाव आयोग, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करेंगी। डीएम उमेश मिश्रा ने मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।