फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harsh firing at the wedding ceremony two women death in moradabad

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, दो महिलाओं की मौत, दुल्हन का दादा और भाई गिरफ्तार

Sat, 19 Jan 2019 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing at the wedding ceremony two women death in moradabad
हर्ष फायरिंग में मारी गई महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव एलौरा उर्फ मुकुटपुर में गुरुवार देर रात शादी समारोह में द्वारचार के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में दो महिलाओं की मौत हो गई। तीन लड़की और एक महिला घायल हो गई। इस घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी कराकर दुल्हन को विदा कराया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दुल्हन के दादा जसवीर सिंह और उसके भाई कृष्ण पाल सिंह को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गांव एरौला उर्फ मुकुटपुर निवासी जसवीर सिंह का बेटा बबलू परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। बबलू बेटी पुष्पा की शादी करने पैतृक गांव आया था। गुरुवार रात बारात कुंदरकी के गांव कुत्तबपुर से आई थी। घर में शादी की रस्म चल रही थी। बारात चढ़त के बाद द्वारचार कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बबलू के चाचा भूरे उर्फ कृष्ण पाल सिंह, नेपाल सिंह निवासी एकता कालोनी थाना मझोला ने नशे की हालत में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग कर दी। ये दोनों भाई सिक्योरिटी गार्ड हैं। इनके साथ समारोह में साथी सिक्योरिटी गार्ड भी अपनी-अपनी बंदूक लेकर आए थे। सभी ने अंधाधुंध फायरिंग की। 
विज्ञापन


गोली लगने से गांव निवासी फूल सिंह सैनी की पत्नी कुसुम (50), ओमप्रकाश कश्यप की पत्नी रूसम (40) की मौत हो गई। जबकि, फूल सिंह बेटी शिवानी, खमानी की बेटी राज कुमारी, ओमपाल की बेटी राजवती और राम सिंह की पत्नी सोमवती गोली लगने से घायल हो गईं। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed