{"_id":"69c6ec3d6395785a7b0daeb4","slug":"haridwar-youth-who-had-come-to-his-sisters-house-died-in-a-road-accident-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112950-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन के घर आए हरिद्वार के युवक की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन के घर आए हरिद्वार के युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव पचोकरा खानपुर में अपनी बहन के घर आए हरिद्वार अंतर्गत सलेमपुर निवासी पुनीत कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में पुनीत कुमार की बाइक पर बैठा पचोकरा निवासी गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
उत्तराखंड के हरिद्वार अंतर्गत सलेमपुर निवासी पुनीत कुमार (27) पुत्र पवन छजलैट के गांव पचोकरा खानपुर में अपने बहनोई राजीव शर्मा के घर आया हुआ था। पिछले आठ दिन से वह यहीं रुका था। बृहस्पतिवार की देर शाम वह अपने बहनोई की बाइक लेकर खेतों की ओर गया था। वहां से लौटते समय उसने रास्ते में मिले पचोकरा के गौतम को भी अपनी बाइक पर बैठा लिया। जब दोनों मुरादाबाद-कांठ रोड पर रुद्रा ढाबे के पास पहुंचे तो पीछे आ रहे वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पीआरबी व थाना पुलिस और परिजन भी मौके पर आ गए। घायल पुनीत कुमार को इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं गौतम को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। आधी रात के बाद इलाज के दौरान पुनीत कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, गौतम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुनीत के बहनोई राजीव शर्मा ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। पुनीत कुमार अपने भाई सुमित से बड़ा था। उसकी मौत से पिता पवन, बहन लक्ष्मी, भाई सहित सभी परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।