फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harassment of exporters will not be allowed: Awadhesh

निर्यातकों का उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा : अवधेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Harassment of exporters will not be allowed: Awadhesh
मुरादाबाद।
विज्ञापन

निर्यातकों के समक्ष विद्युत, प्रदूषण, श्रम और अग्निशमन, नगर निगम और जीएसटी से संबंधित अनेक समस्याएं हैं, लेकिन किसी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उद्यमी इस मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित वार्षिक बैठक में ये बातें संगठन के महासचिव अवधेश अग्रवाल ने कहीं।

उन्होंने पूरे वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि एसोसिएशन निर्यातकों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। संगठन के लोग शासन-प्रशासन से संबंधित समस्याओं के लिए मंत्रियों एवं मुख्यमंत्री से शीघ्र मुलाकात करेंगे। एमएसएमई के अंतर्गत 45 दिन में भुगतान करने का कानून अभी भी लागू है। इसके लिए फिर केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की जाएगी। विद्युत, प्रदूषण, श्रम और अग्निशमन, नगर निगम, जीएसटी आदि किसी भी विभाग की समस्याओं के लिए निर्यातकों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सभी निर्यातकों से 15 अगस्त को अपनी-अपनी निर्यात संस्थानों में बड़ा तिरंगा लहराकर क़ौमी एकता को प्रदर्शित करने का आह्वान किया। संगठन के अध्यक्ष नावेद उर रहमान ने कैश एंड कैरी के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान नीरज विनोद खन्ना, नजमुल इस्लाम, कमल सोनी, सलमान आजम एवं जेपी सिंह ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक में निर्यातक नदीम खान, हसनैन अख्तर, अशोक पुगला, प्रेमवीर सिंह, विनय गुप्ता, विजय गुप्ता, विशाल अग्रवाल, रोहित ढल, सहनवाज, ज़ीशान, हामिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed