{"_id":"5f3704618ebc3e4143256c78","slug":"hanuman-chalisa-and-sundarkand-recitation-on-sp-leader-azam-khan-birthday-in-rampur-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ, जेल से रिहाई की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ, जेल से रिहाई की कामना
Sat, 15 Aug 2020 03:13 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद आजम खां के जन्मदिन के मौके पर सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर जल्द ही उनके जेल से रिहा होने की प्रार्थना की। इस मौके पर कुरान की तिलावत भी की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को सांसद आजम खां का जन्म दिन था। आजम खां अपनी पत्नी और बेटे के साथ सीतापुर की जेल में बंद हैं। कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सपा कार्यालय पर उनका जन्म दिन मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कुरान की तिलावत कर अल्लाह से उनकी लंबी उम्र और जेल की रिहाई की दुआ मांगी।
विज्ञापन
साथ ही इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ भी किया। बिलासपुर में सपा नेता संतोष शर्मा ने अपने आवास पर केक काटकर आजम खां का जन्म दिन मनाया।
विज्ञापन
इस मौके पर मोहम्मद आरिफ खान अरोमा, जस्सा सिंह, शिव कुमार गुप्ता, फिरासत अली खा, शन्ना खां, आलम खां, मुराद कलीम, मबरुर मियां, भगवान दास, जमील खां, सिराज खान, अशोक मिश्रा, रेहान जमीर खान, अर्जुन सिंह, भगवान दास, उदय प्रताप सिंह, फरहान खां, आसिम खान, राजकुमार, मोहम्मद अरसलान, मोहम्मद ओसामा,राजा खान,फिरोज खान,तनवीर खान आदि मौजूद रहे।