फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Half the city grappled with a power crisis throughout the day.

Moradabad News: दिन भर बिजली के संकट से जूझता रहा आधा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Half the city grappled with a power crisis throughout the day.
मुरादाबाद। शनिवार को आधा शहर बिजली के संकट से जूझता रहा। कहीं ओवरलोडिंग के चलते पावर कट हुआ तो कहीं फाल्ट से दिक्कत बढ़ी। लाइनपार की दुर्गा कालोनी में तो रात को एक बजे गुल हुई बिजली शनिवार की सुबह ग्यारह बजे आई। प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। सुबह को टंकी में पानी न आने से लोग परेशान रहे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि जानकारी करने के लिए जब बिजली वालों के पास फोन किया तो किसी ने उठाया ही नहीं।
विज्ञापन

हरथला इलाके में तो चार घंटे का संकट रहा। यहां लाइन में फाल्ट आ जाने के कारण सप्लाई बाधित हो गई थी। पहले तो लोगों ने सोचा कि थोड़ी बहुत देर में बिजली आ जाएगी लेकिन जब दोपहर तक सप्लाई शुरू नहीं हुई तो संबंधित बिजली घर से जुड़े इंजीनियरों को फोन लगाए लेकिन नतीजा सिफर ही रहा। बुद्धि विहार कालोनी में तो बिजली का आना जाना लगा रहा। सुबह को ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे तक कई दफा बिजली ट्रिप हुई। सबसे ज्यादा संकट लाइनपार की दुर्गा कालोनी में रहा। यहां शुक्रवार की रात को एक बजे लाइन में फाल्ट आ गया था जिससे शनिवार को ग्यारह बजे बिजली आई। यहां तो लोगों के इन्वर्टर तक जवाब दे गए थे। पानी का भी बड़ा संकट रहा। अधीक्षण अभियंता प्रशांत कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट ज्यादा हो रहे हैं। हालांकि अब बरसात शुरू हो जाएगी तो बिजली की मांग कम होगी।
विज्ञापन




लो वोल्टेज ने बढ़ाई दिक्कत
मुरादाबाद। इस समय लो वोल्टेज ने भी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। कई इलाकों में वोल्टेज इतने कम आ रहे हैं कि एसी और कूलर चल ही नहीं पाते। इससे उपकरण फुंकने का भी डर बना रहता है। जब तक सप्लाई बंद होेने के बाद दोबारा से शुरू नहीं होगी यह संकट खत्म नहीं होता। बरसात के बाद यह दिक्कत ज्यादा ही खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाका बिजली गुल रहने की अवधि
कोठीवाल नगर 4 घंट
कबीरनगर 5 घंटे
जयंतीपुर 3 घंटे
दौलतबाग 3 घंटे
सीतापुरी 3 घंटे
बुद्धि विहार ढाई घंटे
हरथला 4 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed