फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   haldwani resident truck drived died in moradabad

रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला ट्रक चालक का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
haldwani resident truck drived died in moradabad
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर ट्रक चालक का शव दो हिस्सों में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड और शव के पास मिले मोबाइल के जरिए उसकी पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे कटघर के गोविंद नगर में निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति का शव दो हिस्सों में पड़ा देखा था। सूचना मिलते ही कटघर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। तलाशी में मृतक की जेब से आधार कार्ड और पांच हजार रुपये मिले। इसके अलावा उसका मोबाइल भी पास में ही पड़ा मिल गया। पुलिस ने उसके मोबाइल से फोन करके परिजनों से संपर्क किया। तब मृतक की पहचान मदनलाल के रूप में हुई। मदनलाल उत्तराखंड के हल्द्वानी का निवासी था। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि मदनलाल ट्रक चालक था। वह कुछ दिनों से तनाव में चल रहा था। परिजन हल्द्वानी से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि मदन लाल ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed