{"_id":"5fecefc88ebc3ecd6b4ba449","slug":"hajrat-nagar-garhi-police-station-will-inclued-in-sambhal-district-city-news-mbd3744511200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल में शामिल होगा हजरत नगर गढ़ी थाना, नौ साल से 38 गांव के लोग कर रहे थे मांग, शासन ने दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में शामिल होगा हजरत नगर गढ़ी थाना, नौ साल से 38 गांव के लोग कर रहे थे मांग, शासन ने दी अनुमति
Thu, 31 Dec 2020 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 02:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जनपद का हजरत नगर गढ़ी थाना पड़ोसी जिला संभल में शामिल होगा। इसके लिए शासन से भी अनुमति मिल चुकी है। जबकि मुरादाबाद जनपद का नवीन थाना बिलारी तहसील के सोनकपुर गांव में बनेगा। इसके लिए भूमि आवंटित हो चुकी है। जल्द ही दोनों जनपद और मंडल के उच्चाधिकारियों की बैठक में अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन
बसपा शासन काल में सितंबर 2011 को मुरादाबाद जनपद से संभल को अलग कर नवीन जनपद घोषित किया गया था। उसी वक्त हजरत नगर गढ़ी थाने को संभल में शामिल कर दिया गया था। इस थाने में 38 गांव शामिल हैं। जिस जगह थाना है, वह गांव और क्षेत्र भी संभल जनपद में आता है। जबकि खुद हजरत नगर गढ़ी थाने का रकबा नखासा क्षेत्र में है। वहां कुछ होने पर हजरत नगर गढ़ी के लोगों को नखासा जाना पड़ता है। 38 गांवों के लोग हजरत नगर गढ़ी थाने को संभल में शामिल कराने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासनिक अफसरों ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है। अब परिसीमन किया जाना है। मुरादाबाद में हजरत नगर गढ़ी थाने की जगह सोनकपुर गांव में थाने के लिए जमीन आवंटित की गई है। बिलारी तहसील के के सोनकपुर गांव में 0.263 हेक्टेयर भूमि नवीन थाने के लिए आवंटित की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बिलारी प्रभारी को निर्देशित किया है कि संबंधित तहसीलदार, लेखपाल के माध्यम से उक्त भूमि की माप कराई जाए। इसके अलावा भूमि पर पुलिस विभाग का बोर्ड लगाया जाए। ताकी लोगों को पता चल सके कि ये भूमि थाने के लिए आवंटित हो चुकी है।
विज्ञापन
38 गांव कर रहे थे मांग
38 गांव के लोग पिछले नौ साल से मांग कर रहे हैं कि हजरत नगर गढ़ी थाने को संभल में शामिल किया जाए। इन गांवों का प्रशासनिक अधिकार संभल के पास है। जबकि थाना मुरादाबाद में आता है। जिस कारण लोगों को प्रशासनिक अधिकारियों से मिलने के लिए संभल और पुलिस अफसरों से मिलने के लिए मुरादाबाद जाना पड़ता है। संभल की दूरी थाने से भी मात्र पंद्रह किलोमीटर है, जबकि मुरादाबाद की दूरी 30 किलोमीटर है।
मुरादाबाद में छह थानों का प्रस्ताव
मुरादाबाद जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था कायम करने के मकसद से छह नए थाने बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद ने 31 मार्च 2020 से पहले भेजे गए प्रस्ताव शून्य कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद ने दोबारा प्रस्ताव मांगे हैं। मुरादाबाद में कांठ थाने की पुलिस चौकी उमरी कलां, डिलारी थाने की चौकी जटपुरा, बिलारी थाने की चौकी स्योंडारा और सिविल लाइंस थाने की चौकी अगवानपुर और मझोला थाने की चौकी जयंतीपुर, नवीन थाने बनाने के लिए प्रस्ताव दोबारा भेजा जा रहा है।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि मुरादाबाद हजरत नगर गढ़ी थाने को संभल में शामिल किए जाने का प्रस्ताव है। हमने अपने जनपद के बिलारी थानाक्षेत्र के सोनकपुर गांव में नवीन थाना बनाने की योजना तैयार कर ली है। वहां जमीन का आवंटन भी हो चुका है। जनवरी के पहले सप्ताह में ही मीटिंग प्रस्तावित है। जिसमें हजरत नगर गढ़ी थाने का निर्णय किया जाना है।