फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   haj piligrims of up more than other state

हजयात्रा 2022 : यूपी को मिली सबसे अधिक हिस्सेदारी, हज कमेटी ऑफ इंडिया ने की तयपाई

Sun, 24 Apr 2022 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2022 02:55 AM IST
सार

हजयात्रा 2022 में दुनियाभर से दस लाख आजमीन शामिल होंगे। दो दिन पहले सऊदी अरब की हुकूमत ने हर देश का हजयात्रा के लिए कोटा तय कर दिया। हिंदुस्तान से 79,237 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। देश का कोटा जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हर प्रदेश की हिस्सेदारी भी तय कर दी है।

विज्ञापन
haj piligrims of up more than other state
हज यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब की हुकूमत से कोटा जारी होने के बाद देश के किस राज्य से कितने अजमीन हजयात्रा पर जाएंगे, ये तय कर लिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेशों का हजयात्रा 2022 के लिए कोटा जारी कर दिया है। हजयात्रा में यूपी को सबसे अधिक हिस्सेदारी मिली है। सूबे से सबसे अधिक 8,836 आजमीन हजयात्रा पर जा सकेंगे।

विज्ञापन


हजयात्रा 2022 में दुनियाभर से दस लाख आजमीन शामिल होंगे। दो दिन पहले सऊदी अरब की हुकूमत ने हर देश का हजयात्रा के लिए कोटा तय कर दिया। हिंदुस्तान से 79,237 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। देश का कोटा जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हर प्रदेश की हिस्सेदारी भी तय कर दी है।
विज्ञापन


यूपी को 8,836 हजयात्रियों का कोटा मिला है, जो देश में सबसे अधिक है। पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर है, यहां के 6,266 आजमीन हजयात्रा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम दमन दीव और दादर नगर हवेली से 15-15 आजमीन हजयात्रा पर जा सकेंगे। प्रदेशों का कोटा तय होने के बाद राज्य हज कमेटियां जिलों का कोटा जारी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed