{"_id":"5e6d4fb48ebc3ea4cf1e4319","slug":"hailstorms-late-in-the-night-with-heavy-rain-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश के साथ देर रात जमकर बरसे ओले, आज भी हो सकती है बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश के साथ देर रात जमकर बरसे ओले, आज भी हो सकती है बरसात
Sun, 15 Mar 2020 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Mar 2020 03:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली रोड...
- फोटो : अमर उजाला
मार्च माह में मौसम लोगों को हलाकान किए है। शनिवार देर रात तेज बारिश के साथ जमकर ओले बरसे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को भी बारिश हो सकती है। इसके बाद सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
यूं तो शनिवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे पर रात को अचानक बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई। यह ओलावृष्टि फसलों के लिए बेहद घातक है। ओलों ने गेहूं, सरसों की फसलों के अलावा आम की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
पेड़ों से आम का बौर टूट गया है। हालांकि मौसमविदें का मानना है कि अब मौसम बदलने का समय आ गया है। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मैदानी इलाकों में पश्चिम विक्षोभ का असर अब कम हो रहा है।
विज्ञापन
रविवार को भी बादल छाने के अलावा कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने लगेगी। अभी अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास चल रहा है वह 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।