फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Do whatever you want, I will not marry you, Faiz is now threatening

Moradabad: 'तू जो चाहे कर ले, मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा', वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, अब धमकी दे रहा फैज

Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 15 Feb 2026 02:08 AM IST
सार

बिलारी की युवती से शादी का वादा कर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Moradabad: Do whatever you want, I will not marry you, Faiz is now threatening
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच - फोटो : AI

विस्तार

बिलारी के एक मोहल्ला निवासी युवती से शादी करने का वादा कर दूसरे मोहल्ले के युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए। युवती ने जब शादी करने को कहा तब जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी रिश्ते की मामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी की बेटी की ओर से शनिवार सुबह थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह नगर के मोहल्ला अब्दुल्ला में एक महिला के पास धार्मिक शिक्षा हासिल करने जाती थी। महिला को अपनी मामी बताने वाला एक युवक अक्सर उसके घर आता रहता था।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि संबंधित महिला ने उसे विश्वास में लेकर नशे की गोलियां पड़ी हुई चाय पिलवा दी। उसके बेहोश हो जाने पर महिला के पति के भांजे आरोपी युवक फैज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तब आरोपी फैज शादी करने को कहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का वादा देकर आरोपी ने उससे कई बार शारीरिक संंबंध बनाए। पीडि़त युवती का आरोप है कि जब उसने शादी करने के लिए दबाव डाला तब आरोपी युवक धमकी देने लगा और स्पष्ट कहा कि तू जो चाहे कर ले मैं तुझसे शादी नहीं करूंगा।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक फैज और उसकी रिश्ते की मामी आफरीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दर्ज मामले की विवेचना कर रहे थाने के दरोगा ने बताया कि पीड़ित युवती का शनिवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed