फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Guru Vandan-Student Felicitation Program, meritorious students were honored

Moradabad News: गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम मेधावियों का हुआ सम्मान

Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 19 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
Guru Vandan-Student Felicitation Program, meritorious students were honored
कांठ में भारत विकास परिषद के कार्यक्रम में सम्मानित मेधावी बच्चे। संवाद
कांठ। भारत विकास परिषद शाखा कांठ के द्वारा चलाए जा रहे गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान परिषद की ओर से मेधावी बच्चों और सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बच्चों से शिक्षा ग्रहण कर देश हित में कार्य करने की अपील की गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह कांठ नगर के एसवी चिल्ड्रन एकेडमी में परिषद की ओर से कार्यक्रम किया गया। जिसमें विद्यालय की इनाया, अर्पित, भव्या विश्नोई, कृतिका, अर्शिता, वैष्णवी, वंश और अमान को अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शील्ड, मेडल और प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इसी के साथ सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका संजना कुमारी व शिक्षक रविंद्र कुमार को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिंह भेंट किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बच्चों से अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के साथ देश और समाज की सेवा करने का आह्वान किया। माता-पिता और शिक्षकों का आदर सम्मान करने के लिए भी कहा गया। अध्यक्षता भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता और संचालन पूर्व अध्यक्ष दीपक विश्नोई एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता, सचिव गौरव विश्नोई, दीपक चौहान, सचिन चौहान बंटी, प्रद्युमन विश्नोई, डॉ. अशोक चौहान, पंकज कुमार, दीपक विश्नोई, सुरेश चौहान, रविंद्र कुमार, कावेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed