{"_id":"62cf217447ba971a672e3944","slug":"guru-purnima-celebrated-city-news-mbd43451591","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा पर गुरुवंदन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा पर गुरुवंदन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
मुरादाबाद। महाकालेश्वर धाम में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में श्री गुरु धाम आश्रम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया। मंदिर प्रांगण को गुलाब, गेंदे के फूलों से सजाया गया। संकीर्तन, विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सद्गुरु अमरनाथ दीक्षित ने भक्तों को आशीष वचनों के माध्यम से समझाया कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को पुराणों की रचना, वेदों का विभाजन करने वाले महर्षि वेदव्यास की जयंती होती हैं। इसे हम गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।
उन्होंने कहा कि यह दिन सभी आध्यात्मिक गुरुजनों के प्रति समर्पण का अवसर हैं। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता हैं। क्योंकि भगवान हमें जीवन प्रदान करते हैं, गुरु हमें शिक्षा देकर जीवन को सही ढंग से जीना सिखाते हैं। संकीर्तन में मनोज राणा की भजन मंडली ने तेरे रंग में रंगा जमाना मिले, मै जहां भी रहूं बरसाना मिले, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए, तेरी बाकी अदा ने ओ सांवरे, मुझे तेरा दीवाना बना दिया भजनों की ताल पर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय क्षेत्रों, लखनऊ, कानपुर, काशीपुर, मदारपुर से आए भक्तों ने गुरु के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन महाप्रसाद वितरण के साथ किया गया।
इस दौरान महेश अग्रवाल, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शेफाली सिंह, मनू मेहरोत्रा, डॉ.विनित गर्ग, सुशील कुमार वर्मा, पृथ्वी नाथ दीक्षित, विजय पाल, हरिओम, राम अवतार, मनोज गंभीर, पीएस गिल, सीमा अरोरा, नीरु पहवा मौजूद रहे।