फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gurer's team won the final match by one wicket.

Moradabad News: गुरेर की टीम ने एक विकेट से जीता फाइनल मैच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gurer's team won the final match by one wicket.
बिलारी। मुंडिया भीकम गांव में चल रहे एमपीएल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच गुरेर की टीम ने एक विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में सैफपुर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित दस ओवर में सात विकेट पर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरेर टीम के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन सैफपुर के गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी कर मैच में रोमांच ला दिया। गुरेर के बल्लेबाजों ने संघर्ष करते हुए अंतिम ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाकर टीम को एक विकेट से जीत दिला दी। गुरेर टीम के खिलाड़ी नसीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 32 रन बनाए और तीन विकेट लिए। नसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सैफपुर टीम के कप्तान नसीम पाशा को मैन ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड दिया गया।

आयोजकों की ओर से विजेता गुरेर की टीम और उपविजेता सैफपुर की टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि ग्रामीण अंचल की छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे लाने में ऐसे टूर्नामेंटों का अहम योगदान है। खिलाड़ियों ने सपा विधायक से बिलारी नगर में क्रिकेट खेलने के लिए एक खेल मैदान विकसित कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुजीब अहमद, रियाज अहमद, सफीन अहमद, जावेद पाशा, मोहम्मद अरबाज, शाहनवाज, जहांगीर पाशा व गुलजार पाशा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed