फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gunshot

हिन्दू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष के बेटे को गोली मारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
gunshot
मुरादाबाद। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के मौढ़ा तैय्या गांव में शुक्रवार रात हिंदू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रधान दीपक शर्मा के बेटे को किसी ने गोली मार दी। घटना के समय पूर्व प्रधान का बेटा घर के बाहर सड़क पर फोन पर बात कर रहा था। बेटे की चीख पुकार सुनकर परिजन बाहर आए तो हमलावर फरार हो गए जबकि लथपथ हालात में पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में युवक के पिता दीपक शर्मा का ही पिस्टल जब्त किया है।
विज्ञापन

मौढ़ा तैय्या गांव के पूर्व प्रधान दीपक शर्मा हिंदू युवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह अमरोहा के डिग्री कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनका बेटा शिवांग टीएमयू से बीकॉम कर रहा है। दीपक ने बताया कि तीस मार्च को उनकी मां प्रेमवती शर्मा का देहांत हो गया था। शनिवार को तेरहवीं रस्म का कार्यक्रम रखा गया था। शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे वह हलवाई के साथ घर में बैठे थे। खाना तैयार किया जा रहा था। इसी बीच उनका बेटा शिवांग शर्मा फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकला। वह सरकारी हैंडपंप के पास फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान उसे किसी ने गोली मार दी। शिवांग की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और शिवांग खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। शिवांग ने अपने पिता को बताया कि उसने किसी ने गोली मारी है। अंधेरा होने के कारण वह देख नहीं पाया। परिजन उसे लेकर टीएमयू पहुंचे और भर्ती करा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिवार व अन्य लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर पाकबड़ा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तरहीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुझे झूठा फंसाना चाह रहे हैं: दीपक
मेरे बेटे को अज्ञात लोगों ने गोली मारी है। उसकी हालत गंभीर है। अब पुलिस उलटा मुझे और मेरे परिवार को फंसाना चाहती है। मेरे ऊपर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मी मेरे घर आए थे। पुलिस कर्मियों ने गाली गलौज की। मेरी लाइसेंसी पिस्टल भी पुलिस ले गई है। पिस्टल की जांच करा लें। जांच में मेरा या मेरे परिवार की कोई भूमिका सामने आए तो हर सजा के लिए तैयार हूं। लेकिन जिस तरह पुलिस व्यवहार कर रही है। वो ठीक नहीं है। - दीपक शर्मा पूर्व प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता पुत्र में हुआ विवाद इंस्पेक्टर : इंस्पेक्टर
इंस्पेक्टर पाकबड़ा का कहना है कि गोली कांड की जांच की जा रही है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पिता पुत्र के बीच रात विवाद हुआ था। इसके बाद ही गोली चली। गोली शिवांग ने खुद मारी या फिर किसी दूसरे ने मारी है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो सभी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed