फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gulafsha passed away forever even before the henna on her hands had faded.

Moradabad News: हाथों की मेहंदी छूटने से पहले ही हमेशा के लिए विदा हो गई गुलफ्शा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gulafsha passed away forever even before the henna on her hands had faded.
कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद
कांठ। छजलैट-बिजनौर मार्ग पर अमरोहा के नौगावां सादात थाना अंतर्गत गांव आलमपुरी के पास मंगलवार की शाम टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दाे बहनों गुलिस्ता (26) और गुलफ्शा (23) की माैत से परिवार में कोहराम मच गया है। गुलफ्सा की सवा महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी और हादसे में माैत की आगोश में समा गई। उसकी माैत पर सभी को अफसोस है।
अमरोहा के नाैगावां सादात क्षेत्र में हादसे में जान गंवाने वाली गुलिस्ता (26) और गुलफ्शा (23) कांठ थाना क्षेत्र के गांव साहूपुर निवासी नफीस की बेटी थीं। बाइक चला रहा गुलिस्ता का पति हैदर अली निवासी जयंतीपुर थाना मझोला मुरादाबाद हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था परिजनों ने बताया कि गुलफ्शा की शादी 15 दिसंबर 2025 को ही निकटवर्ती जनपद बिजनौर के तहसील चांदपुर अंतर्गत कस्बा बास्टा निवासी दानिश से हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों बहनों के शव मायके साहूपुर आए तो हर ओर कोहराम मच गया। सैकड़ों की तादाद में जमा लोगों में ज्यादातर की आंखें इस हादसे से नम थीं, हर कोई गम में डूबा हुआ था। दोनों बहनों के ससुराल वालों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाली युवतियों की सबसे छोटी बहन आयशा, भाई विलाल, पति नफीस को ग्रामीण बार-बार हिम्मत बंधा रहे थे। परिजनों ने बताया कि दोनों बहनें मंगलवार की दोपहर हैदर अली के साथ बिजनौर के नूरपूर क्षेत्र के फैजपुर अपनी मौसी रेशमा से मिलने गईं थीं।

शाम को लौटते हुए यह हृदयविदारक हादसा हो गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मतलूब अहमद, ग्राम प्रधान बजरूद्दीन, प्रधान दूल्हे हसन सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने दुखी परिजनों को ढांढ्स बंधाया है।

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

कांठ के गांव शाहूपुर की दो सगी बहनों की सड़क हादसे में मौत के बाद घर लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed