फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gulabbagh has poor infrastructure, no proper roads, no cleanliness.

Moradabad News: गुलाबबाग में बदहाल बुनियादी ढांचा, न रास्ते ढंग के न होती सफाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gulabbagh has poor infrastructure, no proper roads, no cleanliness.
मुरादाबाद। वार्ड-15 मऊ के गुलाबबाग में विकास के दावे जमीन पर उतरते नहीं दिख रहे हैं। मोहल्ले में बुनियादी सुविधाओं का अभाव लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कच्चे रास्ते और अधूरी नालियों के निर्माण के बीच लोग जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। मोहल्ले की सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतरी हुई है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में यह रास्ते दलदल में तब्दील हो जाते हैं और लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो जाता है। वर्षों से बसावट के बावजूद बुनियादी सुविधाएं न मिलने से लोगों में आक्रोश भी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास की अधिकतर सड़कें बन चुकी हैं लेकिन गुलाबबाग की तीन से चार प्रमुख गलियां अब भी बदहाल हैं। बरसात में यहां के हालात और बिगड़ जाते हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते और बुजुर्ग व महिलाएं घरों में कैद होकर रह जाती हैं। कई जगहों पर सड़क किनारे गंदगी के ढेर लगे हैं जिससे मच्छरों का प्रकोप भी हमेशा बना रहता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार पार्षद और अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है और काम के नाम पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है। हालात यह हैं कि मोहल्ले में कई परिवारों ने अपने स्तर पर घरों के सामने मिट्टी डलवाकर अस्थायी रास्ता बनाया है ताकि किसी तरह आवागमन हो सके। नालियां भी लोगों को खुद ही साफ करनी पड़ रही हैं क्योंकि नियमित रूप से सफाईकर्मी नहीं पहुंचते हैं। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी भी रोजाना नहीं आती है जिससे कई स्थानों पर कूड़े के ढेर भी लगे हुए हैं। लोगों की मांग है कि गलियों में जल्द ही सड़क व नालियों का निर्माण कराया जाए ताकि उनकी परेशानी कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्या बोले स्थानीय लोग
- कई वर्षों से यहां रह रहे हैं लेकिन अबतक न तो सड़क बनी है और न ही नालियां बनी हैं। कई बार पार्षद और अधिकारियों को कह चुके लेकिन कोई काम नहीं हुआ। - वसी उद्दीन
- आसपास की सारी सड़कें बन गई हैं और तीन ही गलियों की सड़क नहीं बन पाई है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - शाकिर हसन
- बारिश में हमारा आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं और बुजुर्ग व महिलाएं घरों में कैद होकर रह जाते हैं। काम के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिलता है। - मो. आसिम
- यहां सभी ने मिलकर अपने-अपने घरों के सामने की सड़क पर मिट्टी डलवाई है ताकि आवागमन हो सके। सफाई भी हम सब खुद से ही करते हैं कोई सफाईकर्मी नहीं आता है। - गुलशन
- कूड़े वाली गाड़ी नियमित रूप से नहीं आती है। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है। काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - मुनीजा
- सड़क किनारे गंदगी फैली हुई है और मच्छर पनप रहे हैं। बच्चे बीमार पड़ते रहते हैं। न सड़क है न नालियां बनी हैं और न ही सफाई व्यवस्था ही ठीक है। हम परेशान हैं। - शाहीन जहां

- कोई देखने-सुनने के लिए नहीं आता है। बिन बुनियादी सुविधाओं के हम लोग रह रहे हैं। हर तरह की परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। - नासिर मलिक

मऊ वार्ड में कई सड़कों के टेंडर निकाले गए हैं और लगातार विकास कार्य काफी तेज गति से हो रहा है। कई सड़कें पूरी बन चुकी हैं और सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। - विनोद अग्रवाल, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed