फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Gujarat Titans defeated Mumbai Indians by 19 runs.

Moradabad News: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 19 रन से हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Titans defeated Mumbai Indians by 19 runs.
बिलारी। नगर के सरकारी अस्पताल के निकट स्थित खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 19 रन से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट पर 77 रन बनाए। टीम की ओर से रेहान ने 19, अमन ने 14 और आमिर ने 13 रन का योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोके रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती बल्लेबाज लकी 17, जुनैद अंसारी 15 और अरबाज सात रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और पूरी टीम 58 रन पर सिमट गई। गुजरात टाइटंस ने यह मुकाबला 19 रन से अपने नाम कर लिया। इस रोमांचक मैच का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed