{"_id":"688690dab4f874dd3b0a1d04","slug":"guarded-all-night-cupboard-empty-in-the-morning-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-696013-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रातभर पहरेदारी, सुबह अलमारी खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रातभर पहरेदारी, सुबह अलमारी खाली
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हरथला गुलाब मस्जिद के पास शनिवार देर रात लोहा व्यापारी के घर से चोर नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। व्यापारी का परिवार रातभर पहरेदारी करता रहा। सुबह जब जागे तो अलमारी खाली थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
हरथला गुलाब मस्जिद के पास रहने वाले मो. कासिम अली ने बताया कि उनका लोहे का व्यापार है। शनिवार की रात उनके मोहल्ले में चोर और ड्रोन का शोर मच रहा था। मो. कासिम ने बताया कि वह अपने बेटे आसिफ और आरिफ के साथ देररात तक चोरों की तलाश में लगे रहे। मोहल्ले में लोग जाग रहे थे। देररात करीब दो बजे के बाद वह सो गए। सुबह करीब पांच बजे जागे तो अलमारी का लॉक टूटा था जिसमें से 45 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर थे। उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मो. कासिम ने बताया कि उनके मकान से आंगनबाड़ी विभाग का कार्यालय सटा हुआ है। इसी कार्यालय की छत के जरिए चोर उनके घर में आए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर यहीं से वापस चले गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जाएगी।