फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gst theft

Moradabad News: माल का नाम और वजन की हेराफेरी कर चल रही जीएसटी चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
gst theft
मुरादाबाद। राज्य कर विभाग की छह मोबाइल टीमों ने रेलवे स्टेशन के पास से और हाईवे पर नवंबर में करीब 6.80 करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का माल जब्त किया है। ये जीएसटी चोरी खेल का सामानों का नाम और वजन बदलकर चल रहा था। वहीं मंडल में 12.43 करोड़ रुपये का माल पकड़ा किया गया है, जबकि 273 वाहन भी जब्त किए गए हैं। कहीं पीतल के माल पर पैकिंग में एल्युमीनियम लिखा गया है तो कहीं ज्यादा वजन को कम बताया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-1 कमलेश्वर प्रसाद वर्मा ने नवंबर में जीएसटी चोरी कर रेलवे से माल भेजने वालों पर निगरानी करने के लिए छह टीमें गठित की। मोबाइल टीमों ने रेलवे स्टेशन से पहले व्यवसायियों के माल को रोक लिया। छोटा हाथी की तलाशी के दौरान पता चला कि वे बिना कागज के 40 लाख का माल भेज रहे हैं। जांच में आया कि एक क्विंटल के माल को 40 किग्रा दिखाया गया था। पैकेट के अंदर पीतल के माल के ऊपर एल्युमीनियम लिखा पाया गया। इसी प्रकार अन्य प्रकार की हेराफेरी पकड़ी गई। पता चला कि रेलवे पार्सल में बिना वजन किए माल भेजा जा रहा था। इसके पहले एसटीएफ ने भी इसी प्रकार की गड़बड़ी पकड़ी थी। फिर भी सामानों का नाम और वजन बदलकर जीएसटी चोरी का खेल जारी है। मुरादाबाद की छह टीमों ने नवंबर में छह करोड़ 80 लाख का माल पकड़ा है। पकड़े गए माल के स्वामियों से एक करोड़ 52 लाख जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed