{"_id":"60dd66aa240d500dae13deed","slug":"grp-moradabad-rescues-children-being-taken-for-work-from-karmbhoomi-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: जीआरपी का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 60 बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: जीआरपी का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 60 बच्चे कर्मभूमि एक्सप्रेस से बरामद
Thu, 01 Jul 2021 12:24 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:24 PM IST
सार
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को बाल कल्याण के प्रदेश समन्वयक ने ईमेल के माध्यम से सूचना दी कि उनकी टीम ने ठेकेदार द्वारा भारी संख्या में बच्चों को ट्रेन से ले जाते हुए देखा है। उन्होंने ट्रेन का नाम कोच संख्या और बच्चों के फोटो सहित पूरी सूचना जीआरपी को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
जीआरपी मुरादाबाद को एक बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन में सफलता मिली है। ट्रेन नंबर 02407 कर्मभूमि एक्सप्रेस से 60 बच्चे बरामद किए गए हैं। इन बच्चों को ठेकेदार बिहार से पंजाब मजदूरी के लिए लेकर जा रहा था जो कि गैरकानूनी है। बाल कल्याण संगठन की सूचना पर जीआरपी ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सुबह 8:40 बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया और बच्चों को सकुशल बरामद किया।
विज्ञापन
एसपी जीआरपी अपर्णा गुप्ता को बाल कल्याण के प्रदेश समन्वयक ने ईमेल के माध्यम से सूचना दी कि उनकी टीम ने ठेकेदार द्वारा भारी संख्या में बच्चों को ट्रेन से ले जाते हुए देखा है। उन्होंने ट्रेन का नाम कोच संख्या और बच्चों के फोटो सहित पूरी सूचना जीआरपी को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसपी ने अलर्ट जारी कर दिया और मुरादाबाद थाने की टीम को बच्चों को रेस्क्यू करने के लिए निर्देशित किया। जीआरपी थाना प्रभारी और उनकी टीम तुरंत सक्रिय हो गए और जैसे ही कर्मभूमि एक्सप्रेस मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची उन्होंने अपना अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की टीम कर्मभूमि एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पहुंच गई वहां उन्हें अलग-अलग बोगियों से कुल 60 बच्चों को बरामद किया जो कि ठेकेदार द्वारा बिहार के मुजफ्फरनगर से पंजाब मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे थे। जीआरपी ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है। पुलिस बच्चों से उनके विषय में पूछताछ कर रही है।