{"_id":"670f84534e3636b77509e3a3","slug":"grp-is-investigating-cctv-in-case-of-dead-body-of-youth-found-in-begumpura-express-train-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शौचालय की सिटकनी बंद होने से उलझी जीआरपी, खंगाल रहे CCTV कैमरा; ट्रेन में फंदे पर लटका मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शौचालय की सिटकनी बंद होने से उलझी जीआरपी, खंगाल रहे CCTV कैमरा; ट्रेन में फंदे पर लटका मिला था शव
Wed, 16 Oct 2024 02:46 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:46 PM IST
सार
जम्मू से बनारस जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार देर रात मुरादाबाद पहुंची। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी के सिपाहियों ने ट्रेन के जरनल कोच के शौचालय की सिटकनी तोड़कर एक युवक के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेगमपुरा एक्सप्रेस में युवक का शव मिलने के मामले में शौचालय की सिटकनी बंद होने से जीआरपी उलझ गई है। जीआरपी सहारनपुर समेत अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। युवक के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
जम्मू से बनारस जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस सोमवार देर रात मुरादाबाद पहुंची। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी के सिपाहियों ने ट्रेन के जरनल कोच के शौचालय की सिटकनी तोड़कर एक युवक के शव को बाहर निकाला। ट्रेन के शौचालय में शव मिलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी की टीम ने यात्रियों से पूछताछ की। शव के फंदे से लटकने के मामले में हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है। जीआरपी इस बात को लेकर उलझ गई है कि यदि हत्या कर शव को लटकाया गया है तो शौचालय का गेट अंदर से कैसे बंद हुआ।
विज्ञापन
सीओ जीआरपी ने बताया कि मृतक के शरीर पर इंजेक्शन के निशान मिले हैं, उसके नशे का आदि होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि शर्ट के फंदे से फ्लश बटन के सहारे शव लटका था। इस बात पर संदेह हुआ कि इतनी नीचे कोई फंदा क्यों लगाएगा। सहारनपुर व अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू हो गई है। यात्रियों के बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन
