{"_id":"65230344e7b1e513e007f657","slug":"grooms-cousin-molested-assaulted-upon-protest-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-259201-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दूल्हे की चचेरी बहन से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दूल्हे की चचेरी बहन से छेड़खानी, विरोध पर मारपीट
विज्ञापन
मैनाठेर। शादी में शामिल होने आई दूल्हे की चचेरी बहन के साथ कुछ युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट की। इस दौरान पथराव होने से बरात में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके तहेरे भाई के बेटे की बरात जाने की तैयारी चल रही थी। बरात जाने से पहले दूल्हा मस्जिद में नमाज पढ़कर गांव में मजार पर सलाम करने जा रहा था। जिसमें दूल्हा के साथ उसकी बहन समेत परिवार की अन्य महिलाएं साथ चल रही थी। इसी बीच गांव के कुछ युवक रास्ते में बैठकर दूल्हे के साथ चल रही उसकी चचेरी बहन के साथ छेड़खानी कर दी।
इसी बीच दूल्हे के भाइयों ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने दूल्हे के परिवार से मारपीट कर दी। साथ ही छतों से पथराव कर दिया। जिससे बरात में भगदड़ हो गई। विवाद में कई लोग घायल होना बताए है। पुलिस ने घायल चाचा भतीजे का उपचार कुंदरकी सीएचसी में कराया है। मैनाठेर पुलिस ने आरोपी उवैस, इदरीश, नईम और उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया ह।