फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   groom injured in harsh firing

हर्ष फायरिंग में दूल्हा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 02:56 AM IST
विज्ञापन
groom injured in harsh firing
हर्ष फायरिंग में घायल दूल्हा
मुरादाबाद। कांठ थानाक्षेत्र में गांव गुरुवार शाम दूल्हे के दोस्त ने फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से दूल्हा घायल हो गया। इस घटना से शादी समारोह में अफरातफरी मच गई। घायल दूल्हे को उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ में भर्ती कराया गया, इसके बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। कांठ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दूल्हे के दोस्त को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम सरक ड़ा विश्नोई निवासी अरुण कुमार पुत्र राज बहादुर सिंह की बारात थाना क्षेत्र के ग्राम खेमपुर मिलक में गुरुवार को आई थी। बारात चढ़ने से पहले ही वार द्वारी की रस्म कराई जा रही थी। आरोप है कि दूल्हे के दोस्त जयपाल निवासी जलालपुर खालसा थाना ठाकुरद्वारा ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली दूल्हे अरुण के हाथ में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से मौके पर अफ रा तफ री मच गई घायल। दूल्हे को लेकर परिजन और बाराती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंच गए। इसके बाद थाना कांठ पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। गुरुवार रात घायल दूल्हे को जिला अस्पताल के लिए रेफ र कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश की। थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम ने बताया कि आरोपी जसपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed