{"_id":"621bd96c290c826eca782171","slug":"green-meadows-won-the-kho-kho-competition-moradabad-news-mbd420149195","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन मिडोज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन मिडोज बना विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग में ग्रीन मिडोज स्कूल विजेता बना। प्रतियोगिता बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन जिले की टीम के लिए किया जाएगा। ये टीम राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।
बालक वर्ग में सोनकपुर ब्वायज ने विल्सोनिया और ग्रीन मिडोज ने पीएमएस स्कूल को हराया। फाइनल मैच सोनकपुर ब्वायज और ग्रीन मिडोज के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन मिडोज ने जीत हासिल की। पीएमएस स्कूल तीसरे और विल्सोनिया स्कूल चौथे स्थान रहा।
बालिका वर्ग में पहला मैच पीएमएस स्कूल और डायमंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें डायमंड पब्लिक स्कूल विजयी रहा। दूसरा मैच राणा इंटरनेशनल स्कूल और ग्रीन मिडोज स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन मिडोज स्कूल ने जीत दर्ज किया।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबला ग्रीन मिडोज स्कूल और डायमंड पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें ग्रीन मिडोज विजयी रहा। भाजपा नेत्री प्रिया अग्रवाल ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुनीता डी सिंह, दीपक अग्रवाल, विपिन, धीरत कुमार, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।