फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government should focus on stopping inflation by withdrawing agriculture law

कृषि कानून वापस लेकर महंगाई रोकने पर ध्यान दे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Government should focus on stopping inflation by withdrawing agriculture law
मुरादाबाद। शिवसेना के प्रदेश सचिव बुधवार को अपने समर्थकों के साथ मूंढापांडे टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के धरने पर पहुंचे। उन्होंने धरने को समर्थन देते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। साथ ही मौके पर पहुुंचे सदर तहसीलदार को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर नए कृषि कानून को थोपना चाहती है। सरकार इनके माध्यम से कुछ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है। महंगाई सारे रिकार्ड तोड़ रही है। पेट्रोल 100 रुपये पार कर चुका है। डीजल भी 90 तक पहुंच गया है। रसोई गैस की कीमत दुगनी हो गई है। रोजमर्रा की चीजें इतनी महंगी हो गई हैं कि आम आदमी के लिए घर का खर्चा चलाना मुश्किल है, लेकिन केंद्र सरकार का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। भाकियू नेता रणधीर सिंह ने कहा कि किसान भी मजबूती से डटे हैं। केंद्र सरकार को किसानों ने बनाया है इसलिए केंद्र को उनकी बात सुननी चाहिए। यदि सरकार नहीं सुनती तो आने वाले 2022 के प्रदेश विधानसभा के चुनाव में यही किसान सत्ता से भी उतारने में देर नहीं करेंगे। इस मौके पर विपिन भटनागर, मधुबाला, धर्मेश सिंह, अजय कुमार, माखन सिंह, राधेश्याम, अमरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed