फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government of India announced moradabad as smart city in fourth round

मुरादाबाद भी अब बनेगा स्मार्ट, केंद्र सरकार ने की घोषणा

Sat, 20 Jan 2018 05:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ मुरादाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला/ मुरादाबाद। Updated Sat, 20 Jan 2018 05:34 AM IST
विज्ञापन
Government of India announced moradabad as smart city in fourth round
दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में चौथे चरण के स्मार्ट शहरों की घोषणा करते केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी - फोटो : अमर उजाला
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शहर का नाम स्मार्ट सिटी की सूची में दर्ज हो ही गया। चौथे राउंड में 68.31 प्रतिशत अंकों के साथ मुरादाबाद टॉप टेन में सातवें नंबर पर रहा। इससे पहले तीन बार मुरादाबाद नगर निगम के प्रोजेक्ट को पैनल ने अलग - अलग वजहों से फेल कर दिया था। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट 25 जून 2015 को शुरू हुआ था। देश में कुल 100 और यूपी में 12 सिटी स्मार्ट बनाए जाने थे। बाद में यूपी का कोटा बढ़ाकर 14 कर दिया गया था। सूची में शामिल होने के लिए मुरादाबाद नगर निगम ने दिसंबर 2015 से प्रयास शुरू किए थे। निगम की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रभारी बनाए गए टीएन मिश्रा ने बताया कि तब प्रोजेक्ट बनाने का जिम्मा निजी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को सौंपा गया था। 
विज्ञापन


कंपनी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कोई अनुभव नहीं था। इसलिए उसने जो प्रोजेक्ट तैयार किया वह काफी लचर था। लोगों की भागीदारी भी काफी कम थी। कुल नौ हजार लोगों ने अपनी राय दी थी। लिहाजा पहले राउंड में मुरादाबाद का प्रोेजेक्ट फेल हो गया। स्मार्ट सिटी का दूसरा राउंड जून 2016 में शुरू हुआ। इस बार तीन कंपनियों जेएलएल, टाटा इंडिया और टाउन लैंड्स कंपनी को प्रपोजल तैयार करने का जिम्मा दिया गया। टीएन मिश्रा ने बताया कि तीनों कंपनियों में तालमेल नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नागरिकों की भागीदारी भी महज 29 हजार रही। लिहाजा इस राउंड में भी मुरादाबाद को कामयाबी नहीं मिली। जनवरी - 2017 में स्मार्ट सिटी के लिए तीसरा राउंड हुआ। इस बार नगर निगम ने धारा शाह एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से स्मार्ट सिटी का प्रपोजल तैयार कराया। इस राउंड में 30 शहर स्मार्ट सिटी के लिए चुने गए। लेकिन मुरादाबाद 31 वें नंबर पर रहा। 

निगम ने जो प्रस्तावित आय बताई थी वह अव्यवहारिक थी। जिसे कमेटी ने नहीं माना। इस नाकामी के बाद निगम ने चौथे राउंड के लिए गंभीरता से तैयारी शुरू की। फिर से धारा शाह एंड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से प्रपोजल तैयार कराया गया। इस बार प्रपोजल छोटा व तकनीकि पर आधारित था। 30 नवंबर 2017 को स्मार्ट सिटी का चौथा राउंड हुआ। जिसमें पिछले 44 प्रतिशत अंकों से बढ़कर मुरादाबाद 68.31 प्रतिशत अंकों पर पहुंच गया। इस तरह तीन बार की नाकामी के बाद मुरादाबाद का नाम चौथे प्रयास में स्मार्ट सिटी की सूची में दर्ज हो गया।



मुरादाबाद नगर निगम के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट प्रभारी टीएन मिश्रा ने बताया कि हमने हर बार पहले से बेहतर कोशिश की। हमारे प्रपोजल में निरंतर सुधार हो रहा था। इस बार हमने व्यवहारिक और तकनीकि पर आधारित प्रस्ताव तैयार किया था। जिसे मंजूर कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed