फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   government employees will full strike from 22 january in moradabad

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से निकाले गए कर्मचारियों के पक्ष में 22 जनवरी से पूर्ण हड़ताल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
government employees will full strike from 22 january in moradabad
रामगंगा विहार सेल्ट टेक्स कार्यालय में यूपी राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसिसियेशन 2 घंटे का कार ? - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के 110 कर्मियों की सेवा बहाली न होने के विरोध में अधिकांश विभागों को मिलाकर बनी मुरादाबाद समन्वय समिति के आह्वान पर मंगलवार को अधिकांश दफ्तरों में दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहा। 22 जनवरी से होने वाली पूर्ण हड़ताल के समर्थन के लिए कर्मचारियों का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के साथ गेट मीटिंग की गई, जिसमें कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा, समन्वय समिति के महासचिव मोहम्मद सुबहान ने 22 जनवरी से पूर्ण हड़ताल का आह्वान किया। दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान आने वाले फरियादियों को दो घंटे बाद आने को कहा गया। यूपी राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने वाणिज्य कर भवन में दो घंटे के बहिष्कार के साथ गेट मीटिंग की। यहां सभी संघ के पदाधिकारियों में 22 जनवरी से पूर्ण हड़ताल का उत्साह नजर आया। इसी तरह रामगंगा विहार सेल्स टैक्स ऑफिस में गेट मीटिंग में समन्वय समिति का निर्णय बताया गया। सभी कर्मचारियों का आह्वान किया गया कि 21 जनवरी तक दो घंटे और फिर 22 जनवरी से पूरी तरह हड़ताल पर डट जाएं।
विज्ञापन

एमडीए गेट पर 16वें दिन जारी रहा धरना, सभा कर जताया रोष
मुरादाबाद। एमडीए के गेट पर कर्मचारियों का धरना सोमवार को 16वें दिन जारी रहा। साथ ही मंगलवार को अधिकांश विभागों के कर्मचारी लामबंद रहे। दो घंटे का कार्य बहिष्कार कर हड़ताल की। इससे इस दौरान कामकाज ठप रहा। धरने के दौरान हुई सभा की अध्यक्षता कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रांतीय महामंत्री वृंदावन दोहरे ने की। इस दौरान हुई सभा में एमडीए उपाध्यक्ष के खिलाफ रोष जताया गया। धरने पर संयुक्त कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सत्संगी, अशोक शर्मा, मुन्ना लाल, सूबेदार नंद किशोर यादव, राजाराम, सुभाष वाल्मीकि, राधेश्याम, नन्हीं देवी, हरवती, खिमुली, यादराम, गिरीश कुमार, चंद्रमोहन पांडे सहित पीड़ित कर्मचारी बैठे। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष इनाम अजीज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन काउंसिल के पदाधिकारी कल पहुंचेंगे धरनास्थल
एमडीए कर्मचारी संगठन को ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन काउंसिल की ओर से समर्थन देने का निर्णय लिया है। गुरुवार को कर्मचारियों के समर्थन में काउंसिल के पदाधिकारी धरनास्थल पर पहुंचकर धरने पर बैठेंगे और अपना समर्थन पत्र सौपेंगे। यह जानकारी प्रवक्ता मोहम्मद आलम ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed