फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Government approves construction of Gagan Bridge, receives Rs 18 crore

Moradabad News: शासन से गागन पुल के निर्माण को मंजूरी, मिले 18 करोड़ रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Government approves construction of Gagan Bridge, receives Rs 18 crore
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित गागन नदी पर बने पुराने पुल को तोड़कर नया पुल बनाया जाएगा। शुक्रवार को शासन ने पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी। अब सेतु निगम 18.40 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराएगा। इससे पहले पुल निर्माण के लिए लिए व्यय वित्त समिति ने मंजूरी दे दी थी। पुराना पुल टूटने के बाद नए पुल पर दोनों तरफ के वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा, इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, निर्माण शुरू होने में एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के नजदीक गागन तिराहे पर एक नया और दूसरा पुराना पुल है। नौ माह पहले अधीक्षण अभियंता ने जांच के बाद गागन नदी के पुराने पुल को भारी वाहनों के संचालन के लिए खतरनाक बताया था। साथ ही आवागमन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन उच्चाधिकारियों ने सेतु निगम से पुल का निर्माण कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इसके बाद सेतु निगम के परियोजना निदेशक ने 18.71 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस बीच पुल की रेलिंग का एक और हिस्सा टूटकर गिर गया। इस दौरान एक टेंपो गिरते-गिरते बचा था। लोगों की नाराजगी के बाद पीडब्ल्यूडी ने रेलिंग की मरम्मत करा दी थी। पुलिस ने पुराने जर्जर पुल पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए बैरिकेडिंग करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed