फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Got a job in the postal department by hiding criminal history

आपराधिक इतिहास छिपाकर डाक विभाग में हासिल कर ली नौकरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Got a job in the postal department by hiding criminal history
मुरादाबाद। आपराधिक इतिहास छिपाकर सरकारी में नौकरी हासिल करने के मामले में अदालत ने प्रार्थनापत्र को स्वीकार करते हुए परिवाद दायर कर लिया है। इस मामले में अब तीन फरवरी को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना कालोनी निवासी कृष्ण गोपाल ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि मझोला के प्रकाश नगर लाइन निवासी विजय कुमार भारतीय डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। विजय कुमार की तैनाती बरेली डाक मंडल के आंवला क्षेत्र के रामनगर उप डाकघर में है। उसकी नियुक्ति 26 नवंबर 2018 को हुई थी, जबकि विजय कुमार के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस में दो आपराधिक मुकदमे 2016 में ही दर्ज हो चुके थे। जिनमें चोरी, बलवा समेत अन्य धाराओं के मुकदमे लंबित थे। ऐसी स्थिति में विजय कुमार का चरित्र प्रमाणपत्र और पिछले जीवन के बारे में पुलिस ने किस आधार पर सत्यापन किया। उन्होंने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि सत्यापन से चरित्र प्रमाणपत्र के लिए एलआईयू समेत डीसीआरबी की रिपोर्ट अनिवार्य होती है।
विज्ञापन

उन्होंने डाक विभाग से भी विजय कुमार की नौकरी के विषय में जानकारी लेनी चाही, तब विभाग ने पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाणपत्र को आधार बता कर अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद कृष्ण गोपाल ने अदालत की शरण ली। इस मामले की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विमल वर्मा की अदालत में की गई। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विजय के मामले को दर्ज करते हुए अग्रिम सुनवाई के लिए 3 फरवरी नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed