फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goonda Act action on Asif and Zafar

Moradabad News: आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहे आसिफ और जफर पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Goonda Act action on Asif and Zafar
संभल। आतंकी गतिविधियों में सक्रिय रहे संभल के दीपा सराय निवासी मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद पर संभल के नखासा थाना पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इन दोनों के खिलाफ संभल जिले में कोई मामला दर्ज नहीं है। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में मामले दर्ज हैं, इसी को आधार बनाकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मालूम हो मोहम्मद आसिफ और जफर मसूद को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 2015 में गिरफ्तार किया था। 14 फरवरी 2023 को न्यायालय ने माना था कि यह दोनों आतंकी गतिविधियों में सक्रिय थे और युवाओं को आतंकवाद के लिए भर्ती कर रहे थे। इसी के चलते सात-सात वर्ष से ज्यादा की सजा सुनाई गई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही यह दोनों जेल में थे। इसलिए इस अवधि को सजा की अवधि में जोड़ा गया। कुछ समय पहले ही दोनों जेल से रिहा होकर आए हैं। अब संभल पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर शिकंजा कसा है। थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि जिले में कोई मामला नहीं है, लेकिन दिल्ली में कई मामले हैं। इसलिए गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गुन्नौर के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ भी हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई
गुन्नौर।
नगर पंचायत गुन्नौर के दो बार अध्यक्ष रहे आरिफ अली के खिलाफ भी गुंडा एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने की है। आरिफ अली वर्तमान में वार्ड संख्या छह के सभासद हैं। पूर्व चेयरमैन के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर गुन्नौर कोतवाली में मारपीट, लूट, छेड़खानी समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article