फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Goods worth lakhs were stolen by breaking the shop

Moradabad News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का माल किया पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs were stolen by breaking the shop
मुरादाबाद।
विज्ञापन

टाउनहाल नगर निगम के सामने कास्मेटिक ज्वेलरी की दुकान के शटर का ताला सोमवार की रात कुछ लोगों ने तोड़कर लूटपाट की। चौकीदार को धमकाते हुए लुटेरे सामान टेंपो में लादकर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एमडीए क्रिकेटर पियूष चावला के आवास के नजदीक रहने वाले व्यवसायी अशोक कुमार मदान की नगर निगम टाउनहाल के सामने कास्मेटिक ज्वेलरी की दुकान है। सोमवार की रात दुकानदार का बेटा सौरभ मदान दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात साढ़े 11 बजे पड़ोस के लोगों ने सूचना दी कि उसकी दुकान में लूटपाट हुई है। दुकानदार अपने परिवार के साथ दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ था। दुकान की रैक से ज्वेलरी और बैग सहित लाखों के सामान को बदमाशों ने लूट लिया था। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना किया। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान 28 साल पुरानी है। लुटेरे जीवनभर की लाखों की कमाई लेकर चले गए। दुकानदार पुलिस के सामने रोने लगा। पुलिस ने इस मामले में दुकानदार से तहरीर देने का अनुरोध किया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि मकान मालिक दुकान खाली करने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रहा था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौकीदार को कहा, खामोश रहो
घटना के समय तखत पर सो रहे बुजुर्ग चौकीदार मिश्रीलाल ने दुकान में लूटपाट का विरोध किया। इस दौरान दुकान का सामान समेट रहे बदमाश ने चौकीदार से कहा कि चुप रहे, खामोश रहो। अन्यथा बहुत बुरा हो गया। चौकीदार का कहना था कि वे 10-15 की संख्या में थे। इसी कारण उसने घटना की जानकारी फोन पर दुकानदारों को दी। पुलिस का कहना था कि चौकीदार ने अपने कर्तव्य का सही पालन किया है। घटना की जानकारी मिलने पर आस पास के दुकानदार इकट्ठे हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव मुलाना में निमंत्रण पत्र सौंपते बजरंग दल मुलाना के सदस्य।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed