{"_id":"5dcb17038ebc3e5b715efd82","slug":"goods-train-derail-city-news-mbd3289997130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजा में मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजा में मालगाड़ी के तीन डिब्बे हुए बेपटरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शाहजहांपुर से रोजा जंक्शन के बीच मालगाड़ी की तीन डिब्बे पटरी से उतरने के बाद ढाई घंटे डाउन लाइन पर रेल संचालन ठप रहा। राज्यरानी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस समेत ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। दुर्घटना के बाद सक्रिय रेलवे स्टाफ ने मालगाड़ी के पटरी से उतरे तीन डिब्बों को काटकर रोजा यार्ड भिजवाया। दुर्घटना की वजह से जांच शुरू की गई है।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक शाहजहांपुर से रोजा जंक्शन के बीच अटसलिया रेल क्रासिंग के गेट नंबर 318 की डाउन लाइन पर मंगलवार सुबह 10.15 बजे किमी संख्या 1231/22-20 के बीच अचानक हादसा हुआ। इंजन से सातवीं, आठवीं और नौंवा डिब्बा पटरी से उतरा। जयपुर डिवीजन की मालगाड़ी कार लोड करके असम के चंगसारी के लिए जा रही थी। गार्ड राम सिंह ने मुरादाबाद मंडल के नियंत्रण कक्ष को दुर्घटना के बारे में जानकारी भेजी। इंजीनियरिंग विभाग, कैरिज एंड वैगन के अफसर और कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। सहायक मंडल अभियंता राकी तुहर, एरिया मैनेजर मनु गर्ग और सीनियर डीएन टू दीपक मेहरा ने मोर्चा संभाला।
कोलकाता, हिमगिरी, राज्यरानी एक्स. हुई प्रभावित
डाउन लाइन नंबर 26 पर ट्रेनों का संचालन ठप होने के बाद अप लाइन की मदद से ट्रेनों को गुजारा गया। बावजूद इसके राज्यरानी एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, हिमगिरी एक्सप्रेस का संचालन दुर्घटना की वजह से प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि अप लाइन से ट्रेनों का मूवमेंट शुरू करने से बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।