{"_id":"6adb73a59f53eb019f0fe539","slug":"goat-theft-case-solved-two-accused-arrested-firearm-ammunition-and-knife-recovered-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरा चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद, मालिक बोला-हां यह मेरा ही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरा चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और चाकू बरामद, मालिक बोला-हां यह मेरा ही है
Fri, 23 Oct 2026 08:38 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भगतपुर
Published by: Vimal Sharma
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:38 PM IST
सार
मुरादाबाद के भगतपुर में पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का बकरा, तमंचा, दो कारतूस, चाकू और वारदात में इस्तेमाल टेंपो बरामद हुआ है।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मुरादाबाद की भगतपुर पुलिस ने बकरा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी हुआ बकरा, तमंचा, चाकू और घटना में शामिल टेंपो बरामद किया है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग में जुटे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दो व्यक्ति टेंपो में चोरी का बकरा लेकर मुंढापांडे की दिशा में जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मिलक खैरखाता के पास टेंपो को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने टेंपो में सवार दोनों आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया बकरा बरामद कर लिया। पूछताछ में बकरे के मालिक मुस्तकीम निवासी ग्राम चूहानंगला ने उसकी पहचान अपने चोरी हुए बकरे के रूप में की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राशिद व शाने आलम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी राशिद के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और आरोपी शाने आलम के कब्जे से एक चाकू बरामद हुआ।
घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। थाना अध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।