फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   gnps won cricket match

Moradabad News: इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में जीएनपीएस विजयी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
gnps won cricket match
मुरादाबाद। कमला दुबे मेमोरियल इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट में गांधीनगर पब्लिक स्कूल (जीएनपीएस) विजेता बना। फाइनल मैच गांधी नगर पब्लिक स्कूल व बाल विद्या मंदिर संभल के बीच हुआ। बाल विद्या मंदिर ने टॉस जीतकर फील्डिंग की। गांधी नगर पब्लिक स्कूल ने 2 विकेट पर 59 रन बनाए। विपक्षी टीम निर्धारित ओवरों में 3 विकेट पर 56 रन ही बना सकी। इस तरह गांधीनगर टीम ने यह मैच 4 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में मंगलवार को इस टूर्नामेंट का समापन हुआ। दूसरे दिन क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेले गए। पहले क्वार्टर फाइनल मैच में विलसोनिया स्कॉलर्स होम ने बिना विकेट खोए 14 रनों का आसान लक्ष्य अर्जित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजेन्द्रा एकेडमी ने 2 विकेट पर 48 रन बनाए। जबकि केसीएम स्कूल 2 विकेट पर 18 रन ही बना सका और मैच राजेन्द्रा एकेडमी ने जीत लिया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में गांधी नगर पब्लिक स्कूल ने एसबीएस बिलारी को 10 विकेट से हराया। चौथे क्वार्टर फाइनल में गोया वर्ल्ड स्कूल संभल ने 3 विकेट पर 23 रन बनाए। 24 रन के लक्ष्य को बाल विद्या मंदिर संभल ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में टॉस जीतकर राजेन्द्रा एकेडमी ने बल्लेबाजी की। टीम ने 6 ओवरों में 5 विकेट पर 31 रन बनाए। लक्ष्य को गांधी नगर पब्लिक स्कूल ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बाल विद्या मंदिर संभल ने फील्डिंग की। विलसोनिया स्कूल 2 विकेट खोकर 27 रन बना सका। आसान मैच को बाल विद्या मंदिर ने 10 विकेट से जीत लिया। इस प्रकार गांधी नगर पब्लिक स्कूल एवं बाल विद्या मंदिर संभल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तृतीय स्थान के लिए विल्सोनिया स्कॉलर्स होम व राजेन्द्रा एकेडमी के बीच भिड़ंत हुई। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेंद्रा एकेडमी ने बिना नुकसान के 30 रन बनाए। विल्सोनिया स्कॉलर्स की टीम 1 विकेट पर 20 रन ही बना सकी। इस तरह राजेंद्रा एकेडमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन्हें मिला पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वंदना (बाल विद्या मंदिर), सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सान्या (बाल विद्या मंदिर), सर्वश्रेष्ठ फील्डर सृष्टि (गांधी नगर पब्लिक स्कूल) सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अंशिका (गांधी नगर पब्लिक स्कूल) को 500-500 के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अनुशासित टीम का पुरस्कार गोया वर्ल्ड स्कूल संभल ने जीता। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 5100 रुपये, उपविजेता को 3100 रुपये और तृतीय स्थान वाली टीम को 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि डीआीओएस अरुण कुमार दुबे रहे। उन्होंने कमला दुबे के चित्र पर माल्यार्पण किया। इनके अलावा शशि शर्मा, आधार शर्मा, संजय दुबे, संजीव दुबे, संदीप दुबे, अंजलि दुबे, श्वेता दुबे, देवांश दुबे, ज्ञानेश्वर दयाल, गोपाल लाथेजी, पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता, रवि सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed