{"_id":"677af136c66c3489e70cfc55","slug":"gmd-road-will-become-smart-by-march-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-557640-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मार्च तक स्मार्ट बन जाएगी जीएमडी रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मार्च तक स्मार्ट बन जाएगी जीएमडी रोड
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार को स्मार्ट बनाने के बाद अब स्मार्ट सिटी द्वारा जीएमडी रोड को उसी तर्ज पर विकसित किया जाएगा। योजना के तहत मार्च से पहले जीएमडी रोड को आधुनिक पहचान मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी की ओर से इसका काम इसी सप्ताह शुरू हो जाएगा। तीन महीने में शहर को स्मार्ट बना दिया जाएगा। एक ही थीम पर तैयार होकर यह रोड भी शहरवासियों को लुभाएगी। जीएमडी रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए दो-तीन दिन में अभियान चलाया जाएगा।
स्मार्ट सिटी ने बुध बाजार को आधुनिक पहचान दी है। यहां सड़क के दोनों ओर पटरी, फुटपाथ और एक ही थीम के आकर्षक लुक के दुकानों के बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही ब्रास के रूप में आकर्षित करने वाली थीम की डिजायन भी तैयार की गई है। अब इसी तर्ज पर जीएमडी रोड को भी विकसित करने का काम शुरू हो गया है। जीएमडी रोड से ताड़ीखाना चौराहे तक की सड़क स्मार्ट बनाई जाएगी।
-- -- -- -- -- -
अतिक्रमण हटाने के लिए भेजा जा चुका है नोटिस
जीएमडी रोड पर भी बुध बाजार की तर्ज पर ही सड़क के दोनों ओर पटरी, रेलिंग, फुटपाथ और डिजायन बनेगी। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने यहां अतिक्रमण को भी चिह्नित कर लिया है। इस अतिक्रमण को अगले दो-तीन दिनों में पूरी तरह से हटा दिया जाएगा। सड़क की नालियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद रेलिंग और पटरी बनाए जाने का काम शुरू होगा। अतिक्रमण करने वाले सभी दुकानदारों को पूर्व में विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा चुका है। बुध बाजार की तरह ही इस रोड पर भी सभी दुकानों की जानकारी एक ही थीम और बोर्ड पर दी जाएगी।
विज्ञापन
&&&&&&&
स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत कार्य कराए जा रहे हैं। बुध बाजार की तरह ही जीएमडी रोड को भी स्मार्ट बनाया जाएगा। नगर निगम की टीम ने जीएमडी रोड पर पूर्व में ही सभी से अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने की अपील की है। काफी लोगों ने अतिक्रमण हटा भी लिया है। 31 मार्च से पहले इस सड़क को आधुनिक पहचान दे दी जाएगी। - दिव्यांशु पटेल, सीईओ, स्मार्ट सिटी