{"_id":"67f82eeb832d882b3b079a6c","slug":"gmd-road-market-will-soon-be-seen-in-brass-colour-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-619976-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: जल्द ही पीतल के रंग में नजर आएगा जीएमडी रोड का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: जल्द ही पीतल के रंग में नजर आएगा जीएमडी रोड का बाजार
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्मार्ट सिटी योजना के तहत जीएमडी रोड को स्मार्ट बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत यहां सड़क को 12 मीटर चौड़ा करने, फसाड लगाने, फुटपाथ बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अगले 15 दिन में जीएमडी रोड पर भी आकर्षक लाइटें लग जाएंगी। इसके बाद रोड की सभी दुकानों की बाहरी दीवारें पीतल के रंग में रंगी जाएंगी। एकरूपता के लिए सभी दुकानों पर एक जैसे ग्लोसाइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर की करीब छह सौ मीटर जीएमडी रोड को स्मार्ट बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिजली के पुराने खंभों व तारों को बदलने का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। करीब 100 मीटर फुटपाथ बनाने और इतने ही भाग में फसाड लगाने का काम शेष है। जल्द ही उसे भी पूरा कर लिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल ने बताया कि जल्द ही यहां आधुनिक एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इस रोड की सभी दुकानों को बुध बाजार की दुकानों के तर्ज पर सुनहरे पीले कलर से पेंट करने और एक जैसे ग्लोसाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे बाजार व्यवस्थित और आकर्षक नजर आएगा। उन्होंने बताया कि दो 15 दिन बाद जीएमडी रोड अलग लुक में दिखने लगेगा।
विज्ञापन
-