फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   girls happy with honor of aprajita in Moradabad

अपराजिता का सम्मान पाकर चेहरों पर छाई मुस्कुराहट, प्रस्तुतियों में दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

Sun, 02 Dec 2018 07:54 AM IST
kapil sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: kapil sharma Updated Sun, 02 Dec 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
girls happy with honor of aprajita in Moradabad
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
पंचायत भवन में शनिवार को अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभावान बेटियों और उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। खचाखच भरे सभागार में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं, खिलाड़ियों, रचनाकारों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उद्यमियों और समाजसेवी महिलाओं के सिर पर पगड़ी सजाई तो चेहरों पर मुस्कुराहट छा गई। आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज महिलाओं ने नारी अस्मिता का साझा संकल्प लिया।
विज्ञापन


लाल और काले गुब्बारों व रंग-बिरंगी लाइटों से सजा सभागार महिलाओं में जोश भर रहा था। देश भक्ति और महिला सशक्तिकरण के बजते गीत उनके सपनों और इच्छाओं को और मजबूत कर रहे हैं। सभागार में बजती तालियों की गूंज वहां मौजूद प्रत्येक बेटी में जोश भर रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, मोटीवेशनल स्पीकर कुलदीप सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संरक्षिका प्रिया अग्रवाल, सेव गर्ल्स फाउंडेशन की संस्थापिका पूजा अग्रवाल  ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि नारी सशक्तीकरण की दिशा में अमर उजाला का अभियान अपराजिता मील का पत्थर साबित होगा। महिलाओं को समाज निर्माण में बराबर भागीदारी का प्रोत्साहन मिलेगा। सार्वजनिक मंच पर सम्मानित होने वाली महिलाएं दूसरों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेंगी। आईपीएस अपर्णा गुप्ता ने अपराजिता शब्द में बहुत ताकत है। आजादी के बाद से बालिकाओं को समाज में आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब समय आ गया है कि बेटियां अपनी शक्ति को समझते हुए दूसरों को सुरक्षा प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत विकास परिषद आराधना की अध्यक्ष अल्पना रितेश गुप्ता ने कहा कि देश को वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। अमर उजाला की पहल अपराजिता हिंसा के विरुद्ध साझा आवाज उठाने के लिए महिलाओं में जोश भरेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अंजू त्रिपाठी ने कहा कि इस मुहिम के माध्यम से गली-मोहल्ले में मौजूद प्रतिभा को मंच मिलेगा। आधुनिक वक्त में बेटी किसी पर बोझ नहीं, बल्कि अपराजिता हैं।

प्रिया अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आईएएस अनीता यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य, रीता सिंह, डॉ. जी कुमार, वीना अरोड़ा, मेघा गुप्ता, डॉ. मीनू मेहरोत्रा, डॉ. शैफाली चौहान, डॉ. बबिता गुप्ता, रुचि चौधरी, गरिमा सिंह आदि मौजूद रहीं।
 

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां 

girls happy with honor of aprajita in Moradabad
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
पीएमएस की छात्राओं ने अंगना में उतरे जैसे धूप की चिड़िया, रामचंद्र कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने तू ही तू, प्रताप सिंह कन्या इंटर कालेज की छात्रा सानिया अलमास ने ये हौसला कैसे, आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने कोई न जाने बेचारी, सेरोन डांस अकादमी की तान्या ने लेके आई हूं गाने पर नृत्य प्रस्तुति कर समां बांध दिया।

प्रधानाचार्य की उपस्थिति
आर्य समाज कन्या इंटर कालेज से वंदना सक्सेना, एसएस चिल्ड्रन से डॉ. बबिता अग्रवाल, गांधी नगर पब्लिक स्कूल से शशि शर्मा, पीएमएस से पी एलनिचेरिल मैथ्यूज, रामचंद्र कन्या इंटर कालेज से मधुबाला त्यागी, प्रताप सिंह कन्या इंटर कालेज से सीमा शर्मा, साहू रमेश कुमार की प्रधानाचार्या अर्चना साहू, लक्ष्मी नारायण इंटर कालेज से विमलेश कुमारी, सैंट मीराज अक्षरी प्रकाश

इनका हुआ सम्मान

girls happy with honor of aprajita in Moradabad
अपराजिता - फोटो : अमर उजाला
जिज्ञासा सिक्का, पायल रस्तोगी, रेनू, रश्मि पैरागॉन, रुचि चौधरी, मेघा गुप्ता, प्रज्ञा अग्रवाल, हरसहायमल श्वेता, सुनीता कोठीवाल, रिंपी सिंह, शिवांगी, तृप्ति जैन, दीपाली अग्रवाल, महिमा मिश्रा, मीनू विज, पम्मी कपूर, भावना धवन, संजू यादव, रुचि पाल, ज्योति अग्रवाल, डॉ. नीतू रस्तोगी, सोनाली कपूर, डॉ. सुदीप कौर, राजिंदर कौर, कल्पना गोस्वामी आदि को सम्मानित किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed