{"_id":"5d5b08398ebc3e898e68230f","slug":"girls-gone-to-women-police-station-for-life-partner-city-news-mbd319063645","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचाहा पति पाने के लिए थाने पहुंच रहीं युवतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनचाहा पति पाने के लिए थाने पहुंच रहीं युवतियां
विज्ञापन
मुरादाबाद। मनचाहा पति पाने के लिए युवतियां इन दिनाें महिला थाने के चक्कर काट रही हैं। एक, दो नहीं बल्कि तीन मामले सोमवार को ही महिला थाने में पहुंचे। जिनमें युवतियाें ने पुलिस से मांग कि है कि उनकी शादी उनके द्वारा चुने गए युवक से ही करवाई जाए। पुलिस ने उनको आश्वासन दिया है कि युवकों को बुलाकर थाने में उनसे बात की जाएगी, अगर वे शादी के लिए राजी हो जाएंगे तो शादी करवा दी जाएगी।
दरअसल, ये वो युवतियां हैं जिनको शादी का झांसा देकर उनके ही जानकार या फिर दोस्त ने दिया है। शादी का झांसा देने के बाद उनसे शारीरिक संबंध भी बनाए गए। लेकिन जब युवतियों ने शादी की जिद की तो युवक शादी से मुकर गए। जिसकी वजह से युवतियां परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर वह शादी करेंगी तो इन्हीं युवकों से ही करेंगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाएंगी। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली है। दोनों पक्षों की काउंसलिंग की जाएगी।
शादी का झांसा देकर नंदोई ने तीन साल तक रखा साथ
मुरादाबाद। बिजनौर निवासी एक युवती का कहना है कि उसकी शादी मुरादाबाद में हुई थी। शादी के पांच साल बाद पति की मौत हो गई। दंपती के एक संतान थी। पति की मौत के कुछ दिनों बाद युवती की शादीशुदा ननद की भी मौत हो गई। उनकी भी एक संतान थी। नंदोई का घर पर आना जाना था। आरोप है कि नंदोई ने सलहज के सामने प्रस्ताव रखा कि दोनों अगर शादी कर लेंगे तो उनके बच्चों की परवरिश हो जाएगी। इसके बाद सलहज ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। तीन साल दोनों बगैर शादी के साथ रहे, बाद में नंदोई ने सलहज से दूरी बना ली है।